
चंदौली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सैफई में विदाई यात्रा में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू भी शामिल हुए। उन्होंने नम आंखों से अपने राजनीतिक गुरु व समाजवाद के पुरोधा मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस दौरान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने ही उन्हें राजनीति में आकर देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और एक गुरु की तरह समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहे। कहा कि जब भी मेरा मन विचलित होता। नेताजी का सानिध्य पाकर सही दिशा में चलने की प्रेरणा व सीख मिलती रही। लेकिन अब हमारे राजनीतिक गुरु व अभिभावक हम सभी को छोड़कर चले गए। नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए संकल्पित होता हूं। कहा कि उनके द्वारा दिए गए एक-एक गुरुमंत्र को पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ आत्मसात कर राजनीति में बिना किसी स्वार्थ के सेवाभाव से आगे बढ़ना है। अब हम सभी को मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा।