fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : प्रशासन चला गांव की ओर के तहत मूसाखाड़ में लगी जनचौपाल, अफसरों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

तरुण भार्गव

चंदौली। चकिया तहसील के शहाबगंज ब्लाक के मूसाखाड गांव में शुक्रवार को प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें नोडल अधिकारी अजय कुमार समेत अधिकारियों व कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं मौके पर निस्ताऱण का प्रयास किया। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

 

कार्यक्रम में राजस्व, सिंचाई, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, एनआरएलएम, बाल विकास व पुष्टाहार, लघु सिंचाई, शिक्षा समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी जनचौपाल में मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही शासन से संचालित महात्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, प्रधान प्रतिनिधि डा. विनोद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामवंत सिंह, नारायण सिंह, जयप्रकाश, मुबारकपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असगर अली, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ओमप्रकाश शर्मा, भरत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Back to top button