fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : चंदौली में आपसी विवाद में मनबढ़ों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, गांव में तनाव

चंदौली। सदर कोतवाली के झांसी गांव में आपसी विवाद में मनबढों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक की आंत और लिवर के बीच जाकर फंस गई है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

झांसी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। श्यामसुंदर पाल (18 वर्ष) अपने खेत की तरफ गया था। उसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन मनबढ़ युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगी। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद एएसपी विनय कुमार और कोतवाल मौके पर पहुंचे। घायल को वाराणसी के डांफी स्थित मैक्सवेल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली युवक की आंत और लिवर के बीच में फंसी है। चिकित्सकों की टीम आपरेशन कर गोली निकालने में जुटी है। हालांकि खाफी खून बह जाने से युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। युवक के परिजनों की ओर से गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

Back to top button