fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News: बारिश में गिरा विशालकाय पेड़, चंदौली सैदपुर मुख्य मार्ग पर एक घंटे तक ठप रहा आवागमन ठप, राहगीरों को हुई परेशानी

चंदौली। मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान चंदौली-सैदपुर मार्ग पर तारगांव चकिया के पास विशाल पेड़ धराशाई हो गया। इससे मार्ग पर एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। वहीं राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल किया गया।

मंगलवार की सुबह जिले में बारिश शुरू हुई। उसी दौरान तारगांव चकिया के पास विशालकाय पेड़ अचानक धराशाई होकर गिर गया। इससे चंदौली-सैदपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन काफी देर तक पेड़ नहीं हटाया जा सका। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना रहा कि अचानक पेड़ गिरा। यह संयोग ही था कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

Back to top button