fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : बरसाती मेढक देखने जा रही चार लड़कियां हाईवोल्टेज करेंट से झुलसी, खेत में टूटकर गिरा था तार

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र के महाबलपुर गांव में खेत में बरसाती मेढक देखने जा रहीं चार लड़कियां हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आने से झुलस गया। लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तार एक सप्ताह से टूटकर खेत में गिरा था।

 

महाबलपुर गांव निवासी विजय की बेटी दिव्या कुमारी सहेलियों आकंक्षा, आस्था, विभा के साथ खेत में बरसाती मेढक को देखने जा रही थी। खेत में 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरा था। चारों लड़कियां तार की चपेट में आ गईं। संयोग अच्छा था कि तुरंत ही लाइन कट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से तार टूटा है। दो दिन पहले ही तार को हटाने की मांग विभाग से की गई थी। घटना के बाद शुक्रवार को चंदासी विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप और जेई मुकेश यादव ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। बालिका के इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि साहूपुरी उपकेंद्र से आनेवाली हाईटेंशन तार आइओसी फीडर के नाम से थी और चार वर्ष से चंधासी उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच से आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। गांव विनोद ने विभाग को बिना सूचना दिए तार के नीचे मकान बनवाने लगे। खंभे पर लगे तार को काट कर हटा दिया। बारिश होने के बाद खंभे के झुक जाने से हाईटेंशन तार लटक गया। इसी कारण दुर्घटना हुई है।

Back to top button