fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल ने किया जनसंपर्क, मतदाताओं को रिझाने की कोशिश

तरुण भार्गव

चंदौली। नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होने के बाद संभावित उम्मीदवार खुलकर सामने आ गए हैं। घर-घर जाकर अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीरा जायसवाल भी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए हाथ-पांव मार रही हैं। उन्होंने नगर के कई वार्डों में डूर टू डूर संपर्क किया। इस दौरान अपने लिए वोट मांगा।

 

नगर पंचायत चकिया के चुनाव में समाजवादी पार्टी से कई प्रत्याशी टिकट की आस लगाए मैदान में हैं। इनमें मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल, अजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, विजय यादव सहित कई लोग सम्मिलित हैं। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा लगातार डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में समर्थन मांगा जा रहा है। पूर्व चेयरमैन मीरा जायसवाल स्वर्गीय अशोक कुमार बागी की पत्नी हैं तथा समाजवादी पार्टी से टिकट की प्रबल दावेदारों में से एक हैं। इसलिए अभी से प्रचार में जुट गई हैं। बहरहाल, टिकट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Back to top button