fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

chandauli news: मुगलसराय में आक्सीजन सिलेंडर फटने से दो की मौत, भयानक विस्फोट के साथ फटा सिलेंडर शवों के चीछड़े उड़े

चंदौली। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मुगलसराय के रविनगर मोहल्ले में दयाल हास्पिटल के बाहर आक्सीजन सिलेंडर फटने (explosion of oxygen cylinde) से दो लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना भयानक था कि दोनों के चीछड़े उड़ गए और शरीर के कई अंग इधर-उधर बिखर गए। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी सहम गए। पुलिस मौके पर पर पहुंची है।

 

रविवनगर स्थित दयाल हास्पिटल के बाहर वाहन में आक्सीजन सिलेंडर लदा था। कुछ लोग सिलेंडर उतार रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली ने वाहन में धक्का मार दिया। एक भरा सिलेंडर नीचे गिरा और तेज धमाके के साथ फट गया। दो लोगों के चीछड़े उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए और घरों के बाहर निकल आए। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जानकारी होते ही सीओ अनिरुद्ध सिंह और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रैक्टर चालक भी लापता है। हादसे में वह भी मरा है या भाग गया है इसका पता लगाया जा रहा है।

Back to top button