
चंदौली। जिले में पिछले तीन दिनों से कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को छह लोग पाजिटिव मिले। वहीं तीन के स्वस्थ होने की सूचना रही। सक्रिय केस की संख्या 31 है। 1105 सैंपल लिए गए। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
छह संक्रमितों में तीन पुरूष व तीन महिलाएं हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। संक्रमित शहाबगंज, नियामताबाद व सदर ब्लाक के रहने वाले हैं। इनके संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले के कोरोना के अब तक कुल 18,182 केस मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 31 है। वहीं 17,768 स्वस्थ्य हो चुके हैं।