fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

Chandauli news: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन सैयदराजा इकाई के अध्यक्ष बने डॉ मानवेन्द्र, महामंत्री अमिय पाण्डेय

चंदौली। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नगर इकाई सैयदराजा की बैठक रविवार को सैयदराजा में हुई। संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर नामों की घोषणा की। मानवेन्द्र जायसवाल को नगर अध्यक्ष व अमिय पाण्डेय को सर्वसम्मति से नगर महामंत्री चुना गया। दोनों पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

नगर अध्यक्ष डॉ मानवेंद्र ने कहा कि संगठन के किसी सदस्य को अगर कोई परेशानी होती है तो पूरा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मदद को तैयार रहेगा संगठन में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। महामंत्री अमिय पाण्डेय ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है और किसी भी पत्रकार के साथ यह यूनियन कंधे से कंधा मिलाकर उनके हर सुख दुख में साथ देगा। बैठक में अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष संगठन मंत्री, सचिव, संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष आदि पदों पर भी मनोनयन किया गया। इस अवसर पर घूरेलाल कन्नौजिया, मकबूल आलम, अब्दुल कलाम अंसारी, सैफ अली, गोविन्द प्रजापति, मोहम्मद अली, अजित गुप्ता, मनीष मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Back to top button