fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदनों की गड़बड़ी हुई दुरूस्त, ठेकहां में किसान पाठशाला का आयोजन

श्याम सिंह यादव

चंदौली। कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के ठेकहा गांव में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदनों की गड़बड़ियों में सुधार किया गया। ताकि किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि का भुगतान हो सके।

 

किसान गोष्ठी में किसानों की समस्याओं का निस्ताऱण किया गया। साथ ही कृषि संबंधी योजनाएं, लाभ, सब्सिडी, जैविक खेती,  पीएम किसान सम्मान निधि, समेत अन्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही खेती की आधुनिक तकनीकी अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान कृषि सहायक सुधीर गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Back to top button