
संवाददाताः मुरली श्याम
चकिया। चकिया ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष पद को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। बावजूद सर्वाधिक प्रधानों के समर्थन का दावा करने वाले भभौरा के प्रधान अवधेश सिंह ने सोमवार को बैठक कर कार्यकारिणी का गठन कर दिया। ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लाक अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इन्हें मिली ब्लाक संगठन में अहम जिम्मेदारी
सोनहुल की ग्राम प्रधान नीतू सिंह को महामंत्री, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ग्राम प्रधान इसहुुल, शिवानंद मिश्रा ग्राम प्रधान कुआ, आयशा ग्राम प्रधान गोगहरा, चंदा देवी ग्राम प्रधान बियासड़, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार ग्राम प्रधान केराडीह, संगठन मंत्री राकेश कुमार ग्राम प्रधान दहिया, सचिव राकेश कुमार सिंह ग्राम प्रधान कुर्थिया, सह सचिव निशु साहनी ग्राम प्रधान लालपुर व ओम प्रकाश ग्राम प्रधान पुरानाडीह को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में लक्ष्मण राम ग्राम प्रधान इंद्रपुरवा, मारकंडेय सिंह ग्राम प्रधान पचवनिया, सुनीता देवी ग्राम प्रधान मोहम्मदाबाद, प्रभा देवी ग्राम प्रधान रघुनाथपुर, राजेश कुमार ग्राम प्रधान अमरा उत्तरी, विनय प्रताप सिंह ग्राम प्रधान डबरीकला, पारस सिंह ग्राम प्रधान रामपुर, चंदन ग्राम प्रधान तिलोरी, पुष्पा ग्राम प्रधान भरुड़िया को जगह दी गई।
अध्यक्ष पद को लेकर विवाद
दरअसल पिछले दिनों चकिया ब्लाक ग्राम प्रधान संघ के चुनाव में विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद ग्राम प्रधान भभौरा अवधेश सिंह ने खुद को चकिया ब्लाक संघ का प्रधान संघ का अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसके जवाब में बोदलपुर के प्रधान रामलाल यादव ने भी अपने पक्ष में प्रधानों का बहुमत होने का दावा करते हुए स्वयं को प्रधान संघ के अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अवधेश सिंह ने कार्यकारिणी का गठन कर खुद का दावा मजबूत कर लिया है।