fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, संगठन को बनाएंगे मजबूत

चंदौली। यूथ कांग्रेस के चकिया विधानसभा की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष माधवेंद्र मूर्ति ओझा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा की गई। चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विशाल सिंह के निर्देशानुसार यूथ कांग्रेस को विधानसभा बार मजबूत करना ही संगठन का उद्देश्य है। यूथ कांग्रेस के साथियों को ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर सभी युवा साथियों को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज को उठाना होगा। कहा कि आने वाले जिला पचायत चुनाव 2026  और विधानसभा चुनाव 2027 में कांग्रेस को चुनाव जिताना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विकास खरवार ने चकिया के युवाओं की आवाज बनने का संकल्प लिया। मीटिंग में प्रदेश प्रवक्ता शिवेंद्र मिश्रा,प्रकाश शर्मा,भोला खरवार,सबीर खा,अमित कुमार चौहान,अनीश खा,शशांक शेखर मिश्रा,किशन कुमार,विष्णु खरवार,अनिल चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Back to top button