fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: चंदौली पुलिस कप्तान, इधर भी दीजिए ध्यान, होमगार्ड और पीआरडी के भरोसे चल रहा नक्सल प्रभावित इलिया थाना

चंदौली। नक्सल प्रभावित इलिया थाने का हाल जान आप चौंक जाएंगे। यह थाना वर्तमान में पीआरडी और होमगार्ड के भरोसे चल रहा है। सात दारोगा और दो दर्जन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होती है। लेकिन वर्तमान में पांच दारोगा प्रशिक्षण पर गए हैं जबकि दो का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है। कस्बा चौकी प्रभारी भी छुट्टी पर चल रहे हैं। मात्र प्रभारी निरीक्षक ही कमान संभाले हुए हैं। ऐसे में प्रभावी गस्त और कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। हालांकि एसपी आदित्य लांघे ने इस समस्या को शीघ्र दूर कराने की बात कही है।

 

बिहार बार्डर का सबसे लंबा क्षेत्र इलिया थाना अंतर्गत ही आता है। लेकिन यहां उपनिरीक्षकों और सिपाहियों की भारी कमी हो गई है। इसके चलते न तो पहरा लग पा रहा ना ही प्रभावी गस्त हो पा रही है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि जनसुनवाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। जबकि इस थाने में कुल सात उपनिरीक्षक और दो दर्जन सिपाहियों की तैनाती होती रही है। कल से सावन माह भी शुरू हो जाएगा। मंदिरों में भीड़ बढ़ जाएगी। पुलिसकर्मियों की कमी प्रभावी कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करेगी। थाने में तत्काल पुलिसबल की आवश्यकता महसूस की जा रही है। देखना यह है कि एसपी इस गंभीर समस्या का कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।

थाना प्रभारी ने इस समस्या की तरफ ध्यान आकृष्ट नहीं कराया। पुलिसकर्मियों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कुछ दिक्कत जरूर आई है। –आदित्य लांघे एसपी चंदौली

Back to top button