
चंदौली। शहाबगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मसोई के गोविंदीपुर गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला ने जरूरतमंदों में कंबल बांटा। साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की मदद करने से बड़ा पुण्य का काम और कोई नहीं है। आज मुझे गरीबों की सेवा का अवसर मिला। इससे बड़ा सौभाग्य और कुछ नहीं हो सकता है। इस ग्राम पंचायत व यहां से ग्रामीणों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह, आशुतोष सिंह आशु, सुनील कुमार सिंह, राजवंश सिंह, विवेक पांडेय, मनमोहन चौहान, मिंटू पांडेय, नवीनचंद्र पांडेय आदि रहे। अध्यक्षता अमरेश्वरानंद पांडेय ने किया। संचालन उदय चौहान व कमलेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया।