fbpx
वाराणसी

मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर बनेगा विश्रामालय, अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के लिए बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

वाराणसी। शहर के प्रमुख अंत्येष्टि स्थल मणिकर्णिका घाट और हरिश्ंचद्र घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस कार्य के लिए मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने नगर आयुक्त प्रणय सिंह को जिम्मा दिया है। मणिकर्णिका घाट पर दो योजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें एक योजना यहां पर नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार में शामिल लोगों के लिए विश्रामालय बनाना है।

अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत मणिकर्णिका घाट पर कम लकड़ी में शव जलाने वाला संयंत्र लगवाना है। इसके लिए एक संस्था से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। हरिश्चंद्र घाट पर दो नए शवदाह गृह का निर्माण कराना है। यहां पहले से ही दो शवदाह गृह है। यहां पर बैठने के अलावा मूलभूत सुविधाओं का विकास करना है।

इनमें शौचालय, पेयजल, कुर्सियां, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जाएगी। दोनों स्थानों पर होने वाले कार्य संस्थाओं के सीएसआर फंड से कराए जाएंगे। पिछले दिनों संस्था के लोगों ने संपर्क किया था। इसकी डिजाइन और सुरक्षा पर अधिक फोकस किया जा रहा है।

Back to top button