fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : गाय से टकराई बाइक, सवार की मौत, मचा कोहराम

चकरघट्टा थाना के राजवाहा पुल के पास हुई घटना तेंदुआ से रात में बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था युवक सड़क पर मवेशियों के विचरण करने से अक्सर होते हैं हादसे

चंदौली, दुर्घटना, गाय, बाइक, युवक की मौत
  • चकरघट्टा थाना के राजवाहा पुल के पास हुई घटना तेंदुआ से रात में बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था युवक सड़क पर मवेशियों के विचरण करने से अक्सर होते हैं हादसे
  • चकरघट्टा थाना के राजवाहा पुल के पास हुई घटना
  • तेंदुआ से रात में बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था युवक
  • सड़क पर मवेशियों के विचरण करने से अक्सर होते हैं हादसे

 

चंदौली। चकरघट्टा ताना के राजवाहा पुल के समीप बाइक गाय से टकरा गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 

चकरघट्टा थाना के मझगावां गांव निवासी संजय कोल (38 वर्ष) समीप के गांव तेंदुआ में कुछ जरूरी काम से आया था। मंगलवार को रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होक घर आ रहा था। वह जैसे ही नौगढ़ रावर्टसगंज मार्ग पर स्थित राजवाहा पुल के समीप पहुंचा, तभी गाय से टकरा गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भेजवाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button