fbpx
ख़बरेंचंदौली

चंदौली न्यूज : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 कुख्यात अपराधी जिलाबदर, 6 माह के लिए जिले से किया बाहर

चंदौली। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए 11 आदतन, पेशेवर और मनबढ़ अपराधियों को जिले की सीमा से बाहर करने की कार्रवाई की है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इन अपराधियों को अगले छह महीने तक चंदौली जिले की भौगोलिक सीमा से निष्कासित कर दिया गया है। यदि इस अवधि में कोई अपराधी जिले की सीमा में सक्रिय पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

चंदौली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन अपराधियों की गतिविधियाँ जिले में शांति व्यवस्था के लिए लगातार खतरा बनी हुई थीं। इन अपराधियों पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

 

जिला बदर किए गए अपराधी और उनके आपराधिक रिकॉर्ड

थाना धानापुर

1-  मनीष उर्फ गुरुदयाल यादव

  • ग्राम: कवई पहाड़पुर
  • आपराधिक मामले: हत्या, लूट, चोरी, धमकी देने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

2- आकाश बिंद

  • ग्राम: कवई पहाड़पुर
  • आपराधिक मामले: आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या का प्रयास और चोरी के मामलों में संलिप्त।

3- चुनमुन उर्फ छोटू

  • ग्राम: कवई पहाड़पुर
  • आपराधिक मामले: हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट में लिप्त।

4- मुन्ना बिंद

  • ग्राम: कवई पहाड़पुर
  • आपराधिक मामले: पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराधों में लिप्त।

थाना अलीनगर

5- संतोष बिंद

  • ग्राम: खानजहांचक पचफेड़वा
  • आपराधिक मामले: चोरी, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर अपराध।

6- विकास सोनकर

  • ग्राम: खानजहांचक पचफेड़वा
  • आपराधिक मामले: लूट, चोरी, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने और गैंगस्टर एक्ट में संलिप्त।

7- संतोष कुमार यादव

  • ग्राम: गंजख्वाजा
  • आपराधिक मामले: हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराध।

8- धर्मेंद्र भारती

  • ग्राम: रेवंसा
  • आपराधिक मामले: हत्या, लूट, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट में संलिप्त।

थाना धीना

9- अजय नारायण सिंह उर्फ चप्पू

  • ग्राम: माधोपुर
  • आपराधिक मामले: हत्या का प्रयास, नकली नोट कारोबार, गैंगस्टर एक्ट में संलिप्त।

थाना कंदवा

10- लक्ष्मण बिंद

  • ग्राम: कोदई
  • आपराधिक मामले: गोवध निषेध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट में लिप्त।

थाना बलुआ

11- रोहित निषाद

  • ग्राम: सराय
  • आपराधिक मामले: चोरी, पाक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर अपराध।

Back to top button