fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: सिंचाई की समस्या को लेकर आंदोलनरत किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पुलता फूंकने का किया एलान

चंदौली। भारतीय किसान यूनियन और मजदूर किसान यूनियन के बैनरतले सिंचाई की समस्या को लेकर आंदोलनरत किसानों ने धरने के चौथे दिन धानापुर-जमानियां मार्ग को जाम कर दिया। शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा साथ ही गुरैनी पंप कैनाल को तत्काल पूरी क्षमता से चलाने की मांग दोहराई। एलान किया कि अब जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पुतला फूंका जाएगा।

 

सैयदराजा विधान सभा के गुरैनी पम्प कैनल पर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। किसान नेता सारनाथ सिंह ने कहा किसान गुरैनी में चार दिन से धरनारत हैं। लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं आया। पंप कैनाल सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा रहा। यहां ट्रांसफार्मर जला था उसे आनन फानन में रिपेयर कर पंप को तो चालू कर दिया गया लेकिन लो वोल्टेज की समस्या और एक ही पम्प चलने से किसानो की रोपाई नहीं हो पा रही है। नाराज किसानों ने दोपहर में धानापुर जमानिया मार्ग को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा की धरना की रूपरेखा कल से बदली जाएगी और जिम्मेदारों का पुतला दहन किया जाएगा। किसान नेता मुन्ना सिंह ने कहा जले ट्रांसफार्मर को 22 दिन पहले रिपेयर करके बिजली विभाग लगा दिया होता तो आज किसानों की धान की रोपाई हो गई होती।

Back to top button