
चंदौली। माघी पूर्णिमा, रविदास जयंती और बराफात पर्व के अवसर पर जिले में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) विनय कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में यह व्यवस्था लागू की गई है। यह 11 फरवरी की रात 10:00 बजे से प्रभावी होगा।
मुख्य रूट डायवर्जन:
- NH-19 (पचपेड़वा, बिहार से आने वाले वाहन): सर्विस लेन आलमपुर की तरफ न जाकर सीधे हाईवे से वाराणसी की ओर जाएंगे।
- चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा): मालवाहक एवं भारवाहन (पिकअप, मैजिक, डीसीएम) को गंजी प्रसाद तिराहे से गोधना चौराहा होते हुए NH-19 से वाराणसी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सनबीम स्कूल तिराहा / FCI तिराहा: मुगलसराय से वाराणसी की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन FCI तिराहे से साहुपुरी तिराहा होते हुए रामनगर की ओर भेजे जाएंगे। FCI से पड़ाव चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- PAC तिराहा, रामनगर: मालवाहक वाहन पड़ाव चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- कोयला मंडी और FCI ट्रांसपोर्टरों के लिए प्रतिबंध:
- 12 फरवरी 2025 को रात 2:00 बजे से कोयला मंडी और FCI ट्रांसपोर्टरों के ट्रकों पर “नो एंट्री / नो एग्जिट” प्लान लागू रहेगा।
- कोई भी ट्रक पड़ाव चौराहे की ओर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।
- रामनगर लंका मैदान:
- 11 फरवरी 2025 की रात 8:00 बजे से नो एंट्री लागू।
- कोई भी मालवाहक वाहन रामनगर से पड़ाव की ओर नहीं जा सकेगा।
- कोयला मंडी के लिए पहले से लागू नो एंट्री दिन में जारी रहेगी।