fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : अनुराग कश्यप की फिल्म के समर्थन में आप, राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर सेंसर बोर्ड से रोक हटाने की मांग

चंदौली। अनुराग कश्यप की फिल्म फुले के समर्थन में आम आदमी पार्टी आ गई है। आप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक सौंपा। इस दौरान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म से सेंसर बोर्ड की रोक हटाने की मांग की।

 

संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि फुले के जीवन पर आधारित महत्वपूर्ण फिल्म पर भारत सरकार के सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है। वहीं देश के महान समाज सुधारक की विचारधारा को भी दबाने का प्रयास है।

 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा, नारी सशक्तीकरण, समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इनके जीवनगाथा को जन-जन तक पहुंचाना समय की मांग है। ताकि समाज उससे प्रेरणा ले सके।

 

कार्यकर्ताओं ने सेंसर बोर्ड द्वारा लगाई गई रोक हटाने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और इतिहास का सही चित्रण सुनिश्चित करने, महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सरकार से सकारात्मक भूमिका निभाने की मांग की।

Back to top button