fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : खेत में काम कर रहा किसान हुआ अचेत, अस्पताल में हो गई मौत, हीट वेव से मौत की आशंका

चंदौली। धानापुर थाना के अहिकौरा गांव निवासी किसान हर्षनाथ मौर्य (61 वर्ष) मंगलवार को खेत में काम करते वक्त अचेत हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। हीट वेव के चलते किसान की मौत की आशंका जताई जा रही है।

 

गर्मी इस समय सितम ढा रही है। जनजीवन के साथ ही पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। सुबह 10 बजे तक तीखी धूप और लू के थपेड़े लोगों को झुलसा दे रहे हैं। अहिकौरा गांव के किसान हर्षनाथ खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान तीखी धूप व गर्म हवा चल रही थी। किसान अचानक अचेत हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एसओ प्रशांत सिंह के अनुसार क्षेत्र के अहिकौरा निवासी किसान की मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Back to top button