fbpx
चंदौलीप्रशासन एवं पुलिसराज्य/जिला

Chandauli news: सीओ अनिरुद्ध सिंह ने सपा नेता को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने हिरासत में लिया, सपाइयों में आक्रोश

चंदौली। निकाय चुनाव मतदान के दौरान नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में सपा नेता सीओ अनिरुद्ध सिंह से उलझ गए। एक सपा नेता ने मर्यादा लांघी तो सीओ ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ पड़ते ही सपा नेता जमीन पर गिर गए और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। घटना से सपाइयों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में सपाई मुगलसराय कोतवाली पहुंच गए। भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने सभी को कोतवाली से बाहर खदेड़ दिया। वरिष्ठ सपा नेता और पुलिस अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।

निकाय चुनाव मतदान के दौरान नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हालांकि कई बूथों पर फर्जी मतदान की खबरें उड़ती रहीं। कहीं भाजपा कार्यकर्ता तो कहीं सपा, बसपा और कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद मुगलसराय सीओ अनिरुद्ध सिंह और सपा के नेताओं के बीच नोकझोंक हो गई। एक सपा नेता ने आवेश में आकर सीओ को कड़े शब्दों से संबोधित किया। नाराज सीओ ने सपा नेता को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया। बताया जाता है कि सीओ ने जिसे थप्पड़ मारा वह पूर्व चेयरमैन का पुत्र है। सीओ के तेवर देख पुलिस भी एक्शन में आ गई और आधा दर्जन सपाइयों को हिरासत में लिया।

Back to top button