fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सरकार की नीतियों के खिलाफ सपाई मुखर, दिया धरना, चेताया किसानों व व्यापारियों के हित में करें काम, वरना करेंगे उग्र आंदोलन

चंदौली। सपाई केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर हो गए हैं। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यालय स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि सरकार किसानों और व्यापारियों को हितों को ध्यान में रखकर काम करे, वरना समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। अंत में मांगों संबंधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह को सौंपा।

 

इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि भारतमाला योजना सहित तमाम रोडो की चौड़ीकरण के नाम पर किसानों और व्यापारियों का केंद्र प्रदेश सरकार उत्पीड़न कर रही है। भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह करने का काम करती है। गांव व प्रमुख बाजारों से गुजरने वाले रोड़ों पर फ्लाई ओवर बनाकर जाम की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद व केंद्र मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय सिर्फ अश्वासन देते हैं। गत दिनों उन्होंने फ्लाई ओवर बनाने का आश्वासन दिया तो व्यापारियों ने उनका स्वागत और सम्मान भी किया।इसके बावजूद भी उन्होंने आज तक फ्लाई ओवर बनाने की प्रक्रिया को शुरू नहीं कर पाया। अगर जनपद के गांव और प्रमुख बाजारों से गुजरने वाली रोड पर फ्लाईओवर बन जाए तो जनता की समस्या का समाधान हो जाएगा और जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। इससे किसान व व्यापारी के मकान टूटने से बच जाएंगे और लोगों को समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि भूमिहीन लोगों का मकान तोड़ा जा रहा है तो उनके लिए पूरी व्यवस्था शासन और प्रशासन को करनी होगी, ताकि रोड बनने के दौरान मिले उचित मुआवजे से वह अपना घर बना सके और जीवन यापन कर सके,अगर ऐसा नहीं करती है सरकार तो समाजवादी पार्टी किसने और व्यापारियों के साथ मिलकर संघर्ष करने के लिए तैयार है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसानों व्यापारियों व ग्रामीणों की जो भी भूमि और मकान लिए जा रहे हैं उसका मुआवजा उनके हिसाब से मिलना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया गया तो हम समाजवादी पार्टी के लोग संघर्ष करने में पीछे नहीं रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, योगेंद्र यादव चकरू, मुसाफिर चौहान,चंद्रशेखर यादव, औसाफ अहमद, अशोक त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, गार्गी पटेल, चंद्रभानु यादव, बबलू यादव, यादवेश यादव, प्रभु नारायण यादव, दिलीप पासवान, नफीस अहमद आदि उपस्थित रहे।

Back to top button