fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सपाइयों में रोष, एसपी को सौंपा पत्रक

चंदौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। सपाइयों ने शुक्रवार को एसपी आदित्य लांग्हे को पत्रक सौंपा। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

शासन स्तर पर प्रदेश के समस्त जनपदों में हूटर,काली फिल्म आदि को गाड़ियों से उतरने का निर्देश जारी हुआ है। इसके तहत पिछले दिनों कानपुर में पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसमें भाजपा नेता शैलेंद्र त्रिपाठी के गाड़ी पर लगे दो हूटर को चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा उतरवाया गया तो भाजपा नेता आपा खो बैठे और पुलिस से बहसबाजी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रदेश भर में इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद व मुगलसराय विधानसभा सचिव सुदामा यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आदित्य लांग्हे से मिलकर पत्रक सौंपा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव पर इस तरह से अभद्र टिप्पणी करना निंदनीय है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इससे ठेस पहुंची है। टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्रक सपना वालों में मुख्य रूप से पूर्व सभासद राजा रामसोनकर,डा सोनू चौहान, विनय यादव डब्बू प्रदीप यादव, सुनील यादव सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

Back to top button