fbpx
चंदौलीशिक्षा

Chandauli News : शिक्षामित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष के असामयिक निधन से शोक, शिक्षामित्रों ने दी अंतिम विदाई

चंदौली। नौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बटौआ में नियुक्त शिक्षामित्र और उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष नन्दलाल यादव (48) का ब्रेन  हेमरेज से शुक्रवार को निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षामित्रों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

 

नन्दलाल नौगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बटौआ पर शिक्षामित्र पद वर्ष 2001 से कार्य कर रहे थे। शासन की ओर से बीटीसी के प्रशिक्षण के उपरांत सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया था, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय ने समायोजन निरस्त कर दिया था। तभी से अवसादग्रस्त चल रहे थे। उन्हें अचानक कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हो गया। इलाज के दौरान उनकी मृत्य हो गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भूपेन्द्र कुमार सिंह,  हेमन्त मौर्या, राजेश सिंह, बृजेश मौर्या, नर्वदेश्वर मिश्र, ओपी मौर्य, रामकरन दादा, मनोज तिवारी, लालजी, बृजमोहन सिंह, बेचू राम, नरेन्द्र यादव, राजेश यादव, सैयद यूनुस, अशोक, महेन्द्र, इमरान आदि शामिल रहे।

 

 

Back to top button