fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन

चंदौली। जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पार्टी के इतिहास और विकास पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह  ने किया।

अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का गठन भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ किया गया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिचरण सिंह, जैनेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरे राम पांडे, आशुतोष सिंह, डब्बू पांडेय, जैनेंद्र दुबे, दिलीप दुबे और अविनाश कुमार उपस्थित थे।

Back to top button