fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपा नेता ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, भगवान भास्कर से लोकमंगल की कामना की

चंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बबुरी इलाके में भी छठ की धूम रही। जैसे ही भगवान भास्कर ने आंखे खोलीं, वैसे ही अर्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने भी बबुरी पोखरे पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर लोकमंगल की कामना की।

 

छठ पूजा को लेकर उत्साह दिखा। भोर से ही व्रती महिलाएं व उनके परिजन घाटों पर पहुंचने लगे। वहीं व्रती महिलाएं सूर्योदय से काफी पहले ही जल में खड़ी हो गईं। जैसे ही सूर्य ने लालिमा बिखेरी, वैसे ही दूध से अर्घ्य देकर 36 घंटे की कठिन उपासना का समापन किया गया। भाजपा नेता ने बबुरी पोखरे पर आयोजित छठ पूजा मेले का अवलोकन किया। इस दौरान व्यवस्था देखी। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिनेश जायसवाल, पूर्व प्रधान बसंतलाल गुप्ता, गया सिंह, शैलेश जायसवाल, अंकित केशरी, साधु जायसवाल, सुनील सिंह,  झामर सिंह, विजय केशरी, श्रीप्रकाश सोनकर सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Back to top button