fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : भाजपाइयों ने जंयती पर एकात्म मानवतावाद के प्रणेता को किया याद, दी श्रद्धांजलि

चंदौली। पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में सोमवार को एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान भाजपा दीनदयाल मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी ने अंत्योदय जैसा दर्शन समाज को दिया। इसी सूत्र पर भाजपा कार्य करती है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को विकास व राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है। विधायक रमेश जायसवाल ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि दीनदयाल जी कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही अनुशासन प्रिय व्यक्ति भी रहे। हम सभी को उनकी पुस्तकें पढ़नी चाहिए एवं उनके सिद्धातों का अनुकरण करना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास जैसा महामंत्र दीनदयाल जी विचारधारा से ही प्रेरित है। इस दौरान अनिल गुप्ता गुड्डू, सुधीर घोष, सतीश चौहान, आलोक सिंह,  गीतारानी गुप्ता, किरन शर्मा, आलोक वरुण, भरत चौहान, कुंदन सिंह, विशाल तिवारी, जेपी गुप्ता, सुरेन्द्र चौहान, सौरभ चंद्रा, सौरभ जायसवाल, मनोज जायसवाल, अजय गुप्ता, कमलाकर दूबे,रीना तिवारी, प्रियंका तिवारी, रेनू सिंह, आशा,  महेंद्र पटेल, भानू तिवारी, सुनील शर्मा, रमेश चौहान, प्रभु यादव, राशिद, रोशन, विकास, विकेश आदि रहे।

 

Back to top button