fbpx
चंदौलीराजनीति

Chandauli News : बिजली दुर्व्यवस्था से नाराज विधायक पहुंचे उपकेंद्र, नहीं मिले अधिकारी, बोले, जनता की परेशानियों से बेखबर है सरकार

चंदौली। उमस भरी गर्मी में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। सकलडीहा उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। इससे नाराज सकलडीहा से सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव बुधवार को उपकेंद्र पहुंच गए। हालांकि, उस दौरान कोई विभागीय अधिकारी मौजूद नहीं था। इस पर हैरानी जताई। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि जनता की परेशानियों से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

 

दरअसल, ग्रामीण इलाकों में गर्मी व बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। इससे लोगों को उसम भरी गर्मी में परेशानी हो रही है। वहीं धान की रोपाई में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। सकलडीहा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में पिछले २४ घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। जनता ने विधायक से इसकी शिकायत की। इस पर विधायक उपकेंद्र पहुंच गए, लेकिन अधिकारी ही नहीं मिले। इस पर हैरानी व्यक्त की। कहा कि उपकेंद्र से बिजली गुल है, लेकिन कोई सक्षम अधिकारी यहां मौजूद नहीं, जो जवाब दे सके। भाजपा सरकार को जनता की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है। इससे जनता परेशान है। चेताया कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिजली और जल निकासी की व्यवस्था दुरूस्त नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

 

 

Back to top button