
चंदौली। देर से ही सही मिनी महानगर यानी मुगलसराय में भी प्रशासन का बुल्डोजर गरजा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क किनारे के अवैध कब्जे हटाए गए। कुछ लोगों ने आंशिक विरोध दर्ज कराया लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। कोतवाली, कैलाशपुरी और सुभाष पार्क के आस-पास के अवैध कब्जों को तोड़ दिया गया। अवैध रूप से काबिज पटरी व्यवसायियों को भी हटाया गया। अतिक्रमणकारियों में खलबली मची रही।
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद चंदौली में भी प्रमुख कस्बों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन मुगलसराय में मामला ढीला था। लेकिन शनिवार को यहां भी प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में बुल्डोजर चला। जेसीबी के जरिए सड़क किनारे के अवैध कब्जों को सख्ती के साथ हटाया गया। गुमटी, टिनशेड और बैनर, होर्डिंग को हटाकर नगर को साफ करने की कवायद की दिशा में एक कदम बढ़ा दिया गया है।