
चंदौली। अलीनगर थाना के नदेसर गांव निवासिनी विवाहिता का शव रविवार को फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
बबुरी थाना क्षेत्र की निवासी मनीषा बिंद (20 वर्ष) की शादी जनवरी में नदेसर गांव निवासी रोहित के साथ हुई थी। रविवार को उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना के बाद पहुंचे मायकेवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस का कहना रहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।