
तरुण भार्गव
चंदौली। चकिया के सोनहुल ग्राम सभा स्थित चकिया भीषमपुर मार्ग पर स्थित कादिलगंज की वर्षों पुराने जर्जर पुलिया की रेलिंग पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इससे चालक चंद्रप्रभा नदी में गिर पड़ा। संयोग अच्छा था चालक को मामूली चोट आईँ। उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चालक ट्रैक्टर लेकर पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर जर्जर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गया। इससे चालक नदी में गिर गया, लेकिन ट्रैक्टर रेलिंग पर ही टंगा रहा। खौफनाक मंजर देख लोग दंग रह गए। लोगों ने चालक को नदी से बाहर निकाला। संयोग अच्छा था कि उसे मामूली चोटें आईं। चंद्रप्रभा नदी में विशाल मगरमच्छों का डेरा रहता है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों की मानें तो इस पुल से रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों का आवामगन होता है। पुलिया की रेलिंग टूटी हुई है। इसकी वजह से हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है।