fbpx
ख़बरेंचंदौलीराज्य/जिला

कोरोना की चपेट में आए भाजपा जिलाध्यक्ष, लेखपाल भी संक्रमित

चंदौली। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दहाई में पहुंच गई। शनिवार को कोरोना के 18 नए मरीज मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि उनका स्वास्थ्य स्थिर है।


शनिवार को प्राप्त परिणाम में 18 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। इनमें एक बालिका, सात महिला तथा 10 पुरुष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो स्वास्थ्य विभाग, एक लेखपाल, एक जनरल स्टोर संचालक चार किसान, दो गृहणी, 1 लेबर, 1 प्राइवेट जाॅब, 1 प्राइवेट टीचर, 2 छात्र हैं। चहनिया ब्लाक 1, चकिया 2, चंदौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 9 व नगरीय क्षेत्र से 1, धानापुर 1, पीडीडीयू नगर एक और तीन सकलडीहा के रहने वाले हैं। जनपद में कोविड जाॅच हेतु आज कुल 1281 नमूने संग्रहित किए गए। पांच व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस चंदौली में कोविड के कुल 3809 मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय केस 130 हैं। 3633 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Leave a Reply

Back to top button