fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli news: प्रधानमंत्री ने आम इंसान का जीवन ऊपर उठाने के लिए किया प्रयास, भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

चंदौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा का संयुक्त कार्यक्रम किसान मोर्चा के नेतृत्व में सकलडीहा विधानसभा स्थित एक मैरेज लान में हुआ। इसमें भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

जनपद के विभिन्न मंडलों से आए किसान महिलाएं पिछड़े समाज के लोग दलित समाज के लोगों सहभागी रहीं। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो किसानों के लिए कार्य किए हैं, महिलाओं के जीवन को सुधारने के लिए पिछड़े दलितों वंचितों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए इन नौ सालों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम चलाए। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में भारतीय जनता पार्टी का जो दूसरा कार्यकाल चल रहा है। उसके 4 साल पूर्ण होने पर आज हम यह कह सकते हैं कि आम व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। विशिष्ट अतिथि जैनेंद्र मिश्रा ने सरकार की ओर से किसानों के हित में जो कार्य किए गए उसके बारे में बताया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम का संयोजन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सूर्यमुनि तिवारी, सुरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा आदि रहे।

Back to top button