fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : पूर्व विधायक मनोज की पहल पर बिका किसानों का 1200 कुंतल काला धान, सपा नेता का आह्वान, बचा हुआ काला धान मंडी ले आएं किसान  

चंदौली। किसानों का नवीन मंडी में रखा 1200 कुंतल काला धान बिक चुका है। सैयदराजा से पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की पहल पर किसानों का काला धान बिका। पूर्व विधायक ने लोगों से आह्वान किया कि जिसके पास भी काला धान हो, वे मंडी में ले आएं। उनके अनाज की खरीद की जाएगी। उन्हें इसका उचित मूल्य मिलेगा।

 

सपा नेता मनोज सिंह डब्लू बीते माह से किसानों की फरियाद पर काला धान की खरीद के मुद्दे पर मुखर हैं। उन्होंने तीन माह से मंडी में पड़े धान खरीद न कर पाने पर जिला प्रशासन से कई कड़े सवाल किए। साथ ही उन्होंने नवीन मंडी में पड़े धान की खरीद को सुनिश्चित किए जाने की बात कही और बिक चुके काला धान का भुगतान किसानों के खाते में कराने का मुद्दा पूरी गंभीरता के साथ उठाया। इसके साथ ही नवीन मंडी समिति में बैठक आहूत कर किसानों की समस्याएं सुनीं और पत्रक के जरिए जिला प्रशासन तक किसानों की बात और उनकी चेतावनी को भी पहुंचाने का काम किया। प्रशासन को यह भी अवगत कराया कि जो काला धान बिक चुका है उसका भी भुगतान लंबित है, जो किसानों के साथ अन्याय व अत्याचार है। उन्होंने यह भी कहा कि जो धान बिक्री से रह गया है उनकी खरीद जिला प्रशासन एक माह में सुनिश्चित करें। इसके बाद जिला प्रशासन ने काला धान खरीद मामले को गंभीरता से लिया और तीन वर्ष से नवीन मंडी में पड़े धान की खरीद को सुनिश्चित किया। इस बाबत शुक्रवार को मनोज सिंह डब्लू को खुशी जाहिर करते हुए जनपद के किसानों का आह्वान किया कि यदि किसी किसान के घर पर काला धान पड़ा है तो वे अपनी उपज के साथ मंडी पहुंचे, उनके धान की खरीद को सुगमता के साथ खरीदा जाएगा। कहा कि आपके पास जितना भी धान पड़ा है उसकी खरीद हर हाल में सुनिश्चित होगी, क्योंकि उसे ले जाने वाले ट्रक नवीन मंडी में खड़े हैं।

Back to top button