fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : पुलिस ने एक साथ 10 को पकड़ा, जानिये क्या है मामला

चंदौली। पुलिस ने बलुआ थाना के नादी समेत अन्य गांवों एक साथ दस लोगों को गिऱफ्तार कर लिया। आरोपितों ने दुकान पर चढ़कर एक साथ पथराव किया था। इस मामले में पुलिस सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी थी।

 

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने वादी के घर व दुकान पर चढ़कर पथराव किया था। इससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। इस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार होने वालों में महाराजगंज गांव निवासी उपेंद्र यादव, अरविंद कुमार बिंद. विकतास यादव., गोपाल यादव, संतलाल यादव, आशु यादव, गजेंद्रपुर निवासी अमित कुमार, जितेंद्र, रामगढ़ बरिया के मुलायम यादव और नादी के भोलेनाथ यादव शामिल हैं।

 

Back to top button