fbpx
चंदौलीनिकाय चुनाव

Chandauli News : पीडीडीयू नगर पालिका में बदला राजनीतिक समीकरण, आम आदमी पार्टी ने इस पार्टी को दिया समर्थन

चंदौली। पहले चरण के मतदान में तीन दिन का समय शेष है। ऐसे में राजनीतिक समीकरण बनने-बिगड़ने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने पीडीडीयू नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इससे राजनीतिक समीकरण बदल गया है। वहीं दूसरे उम्मीदवारों के लिए चुनौती बढ़ गई है।

आम आदमी पार्टी ने इस बार पीडीडीयू नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। वहीं कांग्रेस ने सविता खरवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। आप जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि सविता खरबार के पति उदय शंकर खरवार ने समर्थन के लिए संपर्क किया था। कांग्रेस उम्मीदवार के व्यवहार व छवि को देखते हुए आप ने उन्हें अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने सत्तापक्ष पर आरोप लगाए। वहीं आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं।

Back to top button