fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: पीड़ित परिवार से मिले विधायक सुशील सिंह, बंधाया ढांढस, बोले बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कजहरा में रास्ते के विवाद में हुई मारपीट में गंभीर चोट लगने से मृत अजय प्रजापति के परिवार को सैयदराजा विधायक का सहारा मिला है। विधायक सुशील सिंह पीड़ित परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा की घटना में जो भी दोषी हैं बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


विधायक ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को फोन कर कार्रवाई के बाबत जानकारी हासिल की।अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Back to top button