fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : नवयुवक दल मानस नगर दुर्गा पूजा समिति का गठन, शशिभूषण सिंह सानू बने अध्यक्ष

चंदौली। मानस नगर कॉलोनी में राम सजीवन सिंह के आवास पर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अमित सिंह गब्बर ने की। बैठक में आगामी 2025-26 के लिए समिति के गठन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से शशि भूषण सिंह सानू को अध्यक्ष, दिनेश ओझा को सचिव, और कौशल किशोर को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक का संचालन राम सजीवन सिंह ने किया।

अध्यक्ष शशि भूषण सिंह सानू ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पंडाल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बच्चों और महिलाओं के लिए अलग लेन की व्यवस्था की जाएगी, जबकि सुरक्षा के मद्देनज़र अलीनगर थाने द्वारा वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। बैठक में राम सजीवन सिंह, राम सिंह पिंटू, शशि भूषण सिंह, अमित सिंह गब्बर, दिनेश ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button