fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : दिल्ली से आए युवक का बैग पुलिस ने ढूंढकर लौटाया, नेक काम की हो रही चर्चा

चंदौली। पुलिस ने दिल्ली से आए युवक का आटो चालक द्वारा चुराया गया बैग ढूंढकर उसे लौटाया गया। इससे युवक के चेहरे की खोयी मुस्कान फिर लौट आई। इस नेक काम के लिए उसने पुलिस को धन्यवाद किया। वहीं लोगों में भी चर्चा हो रही है।

 

मुगलसराय स्थित एक होटल के पास से दिल्ली से आए राजू माथुर का बैग आटो में आटो चालक लेकर भाग गया था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आटो को पड़ाव चौराहा के कैमरे से ट्रेस किया गया। आटो का नंबर up65lt4542 मिला, जो बनारस का था। वहां से पता चला की ड्राइवर छेदी ने बैग चुराया था। ऐसे में पुलिस ने छेदी को पकड़ा। उसके घर में युवक का बैग मिला। जलीलपुर चौकी इंचार्ज अमिल सिंह ने बैग की बरामदगी के बाद युवक को उसका बैग लौटा दिया। वहीं पुलिस आटो चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी रही।

Back to top button