fbpx
क्राइमचंदौलीराज्य/जिला

महड़ौरा प्रधानपति का हत्यारा, 20 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महड़ौरा गांव निवासी प्रधानपति पंकज सिंह हत्याकांड का मास्टरमाइंड 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश श्रवण यादव शनिवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पैर में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदहां तिराहे से तकरीबन तीन किमी दूर टांडाकला के रास्ते पर कटारूपुर गांव के पास बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में बलुआ थाने के सिपाही मनीष सिंह के बाएं हाथ को छूते हुए गोली निकल गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सिपाही को छुट्टी दे दी गई है। एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश प्रधानपति हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।

घटना का मास्टमाइंड है पकड़ा गया श्रवण यादव
चंदौली एसपी अमित कुमार के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अपराधी जिले में मौजूद हैं। पुसि अलर्ट हो गई और बदमाशों के आवागमन के संभावित रास्तों पर चेकिंग शुरू करा दी गई। देर रात बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहां-टांडाकला मार्ग पर एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक से भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू क दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश की पहचान चंदवक जौनपुर निवासी श्रवण यादव के रूप में हुई हैै, जो महड़ौरा प्रधानपति हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस को मौके से एक पिस्टल और दो खोला मिला है। बताया कि दूसरे बदमाश  की तलाश की जा रही है।

एक जून को हुई थी प्रधानपति की हत्या

बीते एक जून की सुबह महड़ौरा गांव में प्रधानपति पंकज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अखिलानंद सिंह ने धर्मेंद्र समेत गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस दो साजिशकर्ताओं को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। धर्मेंद्र ने ही प्रधानपति की पहचान शूटरों को कराई थी। शूटर घटना से 10 दिन पहले से रेकी कर रहे थे। एक जून को पंकज ट्यूबवेल पर गए थे। इसी दौरान धर्मेंद्र और परमेश्वर एक शूटर को लेकर बाइक से नकलूप के पास पहुंचे। वहीं दूसरी बाइक से संतोष दो शूटरों को लेकर आया। शूटरों ने पंकज को लक्ष्य कर फायर झोंक दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Back to top button