
चंदौली न्यूज। प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सचिव मनीष सिंह भदोरिया की उपस्थिति में चंदौली के शहाबगंज स्थित रामपुर एस पी एम कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में जिला वालीबॉल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चंदौली वालीबॉल एसोसिएशन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में यूपी वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अशोक नाथ दीक्षित को सर्वसम्मति से जिला वालीबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इसके अलावा, देवेंद्र कुमार सिंह को सचिव और अनुपम सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। अशोक नाथ दीक्षित की अध्यक्षता पर उनके गांव नियामताबाद विकास खण्ड स्थित सरने में खुशी का माहौल है। जनपद के वालीबॉल खेल प्रेमियों ने उनके समर्पण और वालीबॉल के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए इस जिम्मेदारी के लिए उन्हें चुने जाने पर उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।