fbpx
ख़बरेंचंदौली

Chandauli News : चंदौली में शान से फहराया तिरंगा, राज्यमंत्री ने अमृत सरोवर पर किया ध्वजारोहण और पौधारोपण,  डीएम ने कलेक्ट्रेट और एसपी ने पुलिस लाइन में फहराया तिरंगा, शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आन-बान व सम्मान का प्रतीक तिरंगा शान से फहराया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बबुरी में अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण और पौधारोपण किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने तिरंगा फहराया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों से भी मुलाकात की। वहीं शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

जिले में देश के ७७वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। स्कूल, कालेज के साथ सरकारी कार्यालयों पर विभागाध्यक्षों की ओर से ध्वजारोहण किया गया। वहीं देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से भेंट की। उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा विभाग की ओर से दौड़ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान स्कूलों में भी विविध आयोजन हुए। ध्वजारोहण के बाद बच्चों के प्रभात फेरी निकाली। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई।

Back to top button