fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : घर में रेड डालने गए बबुरी थाने के पुलिसकर्मियों पर महिला ने लगाया मारपीट व छेड़खानी का आरोप, एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

चंदौली। घर में रेड डालने गए पुलिसवालों पर महिला ने मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला बबुरी थाने के मवईयां गांव का है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

मवईयां गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी लालजी राम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि १३ जून की रात लगभग आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान बबुरी थाने के पांच-छह पुलिसकर्मी उसके घर में घुस गए। पुलिसकर्मी गाजीगलौच के साथ ही गलत नीयत से पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने लगे। आरोप लगाया कि मैनें खुद को बचाने का प्रयास किया तो लात-घूसों से पिटाई की। घर में मौजूद अलीनगर थाना के ख्यालगढ़ निवासी मेहमान राहुल ने बचाने का प्रयास किया तो उसे भी मारा-पीटा। घटना में महिला व राहुल को काफी चोटें आई हैं। महिला ने मेडिकल मुआयना कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

 

Back to top button