
संवाददाताः भूपेंद्र कुमार
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से निकाली गई बेरोजगार, मजदूर, किसान समाजवाद यात्रा बुधवार को सदर ब्लाक के सोहदवार गांव पहुंची। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने युवजन सभा के प्रदेश सचिव सुदामा यादव के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गांव-गांव जाकर वर्तमान सरकार के नाकामियों और सपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। सीएम रहते हुए अखिलेश यादव ने जो विकास कार्य कराए हैं जनता को उनकी याद दिलाई जा रही है। साथ ही बूथ को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। कहा कि लोग आशा भरी निगाहों से सपा की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में बदलाव तय है एक बार फिर सपा की सरकार बनने जा रही है।