fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : आम का पेड़ काटने से मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया जख्मी, मुकदमा दर्ज, छानबीन कर रही पुलिस

दीपक गुप्ता

चंदौली। चकरघटृटा थाना के हथिनी गांव में आम का पेड़ काटने से मना करने पर ‌मनबढ़ों ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यही नहीं पीड़ित के भाई सुरेश के साथ भी मारपीट की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

चकरघटृटा थाना के मगरही पंचायत के हथिनी गांव निवासी ओमप्रकाश (35) खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने कुछ पौधे लगाए हैं। बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे ओमप्रकाश अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी समय अमेरिका पहुंचा और आम के पौधों को काटने लगा, मना करने पर गालीगलौज करने लगा। इससे दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ देर बाद अमरजीत और दीनानाथ लाठी-डंडे और कटारी लेकर आ गए। हमलावरों ने ओमप्रकाश को दरवाजे से खींच लिया। अमरजीत ने कुल्हाड़ी से ओमप्रकाश के सिर पर दे मारा। कुल्हाड़ी लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष चकरघटृटा राजेश कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button