
चंदौली। बलुआ थाना के एक गांव में गंगा किनारे बकरी चरा रही बालिका को युवक मुंह दबाकर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका लगभग एक घंटे तक अचेत रही। होश में आने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका गुरुवार की शाम गंगा किनारे बकरी चरा रही थी। उसी बीच गांव का एक युवक पहुंचा और मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका एक घंटे तक बेहोश रही। जब होश आया तो बच्ची ने घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने चौकी इंचार्ज को प्रारंभिक सूचना दी। वहीं शुक्रवार की सुबह बलुआ थाने में तहरीर देकर घटना से अवगत कराया। चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने कहा कि तहरीर मिली है। लड़की का मेडिकल मुआयना कराकर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।