fbpx
क्राइमचंदौली

Chandauli News : अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, दो की मौत, मचा कोहराम

चंदौली। धीना थाना के कमालपुर-डिग्घी गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

बिहार के भभुआ जिले के दुर्गावती थाना के दसौती गांव निवासी रामनिवास यादव के पुत्र देवानंद यादव की बारात आलमखातोपुर पुर निवासी हरिद्वार यादव के यहां कमालपुर स्थित एक लान में आई थी। दोनों युवक अपाची बाइक से वापस जा रहे थे। जैसे ही डिग्घी गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। सदाबहार की झाड़ियां होने की वजह से राहगीरों को बाइक व गिरे युवक नहीं दिखे। गुरुवार की सुबह पेट्रौल पम्प पर काम करने वाले किसी कर्मचारी ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर धीना पुलिस पहुंची तो दोनों की मौत हो चुकी थी। उनकी जेब से निकले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त की। मृतकों की शिनाख्त प्रिंस पासवान (22) व विंध्याचल यादव (30) के रूप में हुई। दोनों युवक ग्राम देवकली थाना मोहनिया जिला कैमूर के निवासी थे।

 

Back to top button