fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

Chandauli News: सीएम के मंच पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह को नहीं मिला बोलने का मौका

चंदौली। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को चंदौली में थे। बड़ी जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के मंच पर सीमित लोगों को ही जगह दी गई थी। सीएम के संबोधन से पहले मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने मंच से जनता को संबोधित किया इसके बाद सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को बोलने का मौका मिला चंदौली लोकसभा क्षेत्र के दोनों विधायकों के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर मौजूद राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह महज मूक दर्शक बनकर रह गईं। दोनों ही महिला सांसदों को मंच से संबोधन का मौका नहीं मिला। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद चकिया विधायक कैलाश खरवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसदों को संबोधन का मौका नहीं दिया जाना भी जनता के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Back to top button