fbpx
चंदौलीराजनीतिराज्य/जिला

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सरकार की योजनाओं को सराहा, मैक्सवेल कालेज में कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा

चंदौली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ देश और प्रदेश को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश निरंतर प्रगति करेगा। उक्त बातें रविवार को भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी मुख्यालय के समीप जगदीश सराय स्थित मैक्सवेल इंस्टीच्यूट में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। पीडीडीयू नगर में व्यापारियों को संबोधित करने के बाद मुख्यालय स्थित मैक्सवेल कालेज में कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा की।

इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कहा कि इस अभियान को सफल बनाने की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी की है। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। किसी भी समस्या के निदान के लिए किसी भी समय व्यापारी हमसे मिल सकते हैं। वहीं विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के लिए भी आगे आने का आह्वान किया।इस दौरान भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. केएन पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। जिसका परिणाम आज यह है कि गांव से लेकर शहर तक विकास दिखाई दे रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत सरकार और प्रदेश सरकार ने गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। स्मृति चिन्ह देकर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, जितेंद्र पांडेय, चहेटु गुरु, नारायण दास जायसवाल, राम आशीष गौंड़, अभिषेक जायसवाल, प्रमोद तिवारी, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।

Back to top button